आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में साध्वी भगवंतों का चातुर्मास मंगल प्रवेश संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 22, 2026
Spread the love

पुणे : श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट, आदिनाथ सोसायटी, पुणे में बुधवार 22 जुलाई को साध्वी श्री चंद्रकलाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री स्नेहाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री श्रुतप्रज्ञाश्रीजी म.सा. का चातुर्मास मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मंगल प्रवेश के अवसर पर पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने साध्वी भगवंतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विभिन्न जैन संघों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, ट्रस्टी, समाज के वरिष्ठजन एवं श्री आदिनाथ संघ के पदाधिकारी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चातुर्मास के दौरान साध्वी भगवंतों के सान्निध्य में नियमित प्रवचन, सामायिक, प्रतिक्रमण, तप, आराधना एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इन धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और धर्म आराधना का लाभ मिलेगा। श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट की ओर से सभी श्रावक-श्राविकाओं से चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।