आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

दानवीर सुभाषचंद्र खाबिया के संथारा की पूर्णाहुति

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 23, 2026
Spread the love

पुणे : जैन समाज के लिए अत्यंत श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक मार्मिक प्रसंग गुरुवार, 23 जुलाई को संपन्न हुआ। आदरणीय सुभाषचंद्र सुखलालजी खाबिया (78 वर्ष) की संथारा पूर्णाहुति आज दोपहर 1:00 बजे हुई।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सुभाषचंद्रजी खाबिया ने बुधवार, 15 जुलाई 2026 को परिवारजनों की उपस्थिति में परम पूज्य रमणीक मुनिजी म.सा. के मुखारविंद से संथारा (सल्लेखना) ग्रहण किया था। नौ दिनों की आराधना एवं आध्यात्मिक साधना के पश्चात गुरुवार को उनकी संथारा पूर्णाहुति हुई।

स्वर्गीय सुभाषचंद्रजी अपने पीछे धर्मपत्नी सूरजबाई खाबिया, पुत्र सुहास खाबिया एवं सुजीत खाबिया, पुत्रियां संध्या प्रदीप कर्णावट तथा सुलभा राकेशजी कुवाड़ सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

संथारा पूर्णाहुति के उपरांत उनकी शोभायात्रा गुरुवार, 23 जुलाई को शाम 5:31 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर उरलीकांचन श्मशान भूमि पहुंचेगी, जहां अंतिम विधि संपन्न होगी।

जैन समाज ने स्वर्गीय सुभाषचंद्र सुखलालजी खाबिया के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मकल्याण एवं मोक्षमार्ग की मंगलकामना व्यक्त की।