आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

महासाध्वी सुकीर्तिश्रीजी एवं सुनितीश्रीजी का आकुर्डी में मंगल प्रवेश

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 25, 2026
Spread the love

पिंपरी-चिंचवड़ : आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण जैन श्रावक संघ के स्थानक भवन में आचार्य भगवंत पूज्य डॉ. शिवमुनिजी म.सा. एवं डॉ. पूज्य सरिता श्रीजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती तथा पूज्य मिनाजी म.सा. की सुशिष्याएँ महासाध्वी प.पू. सुकीर्तिश्रीजी म. सा. एवं प.पू. सुनितीश्रीजी म. सा. का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रवेश यात्रा लोटस ग्रुप के संतोष एवं पूनम कर्नावट के निवास से प्रारंभ होकर प्रातः ठीक 10 बजे स्थानक भवन पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्थानक भवन के प्रवेश द्वार पर चंदनबाला, ब्राह्मी एवं एक्टिव ग्रुप की महिला मंडलों ने महासाध्वियों का मंगल स्वागत किया। समारोह में पुणे जिला स्थानकवासी जैन सकल संघ के अध्यक्ष विलास राठौड़, उपाध्यक्ष अशोक पगारिया, महामंत्री सागर साखला सहित संघ के पदाधिकारी, अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, दिल्ली के पदाधिकारी तथा पुणे एवं पिंपरी-चिंचवड़ के विभिन्न जैन संघों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सूरत, मुंबई और नासिक क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत पूर्व अध्यक्ष सुभाष ललवाणी ने किया, जबकि मंच संचालन शारदा चोरड़िया ने प्रभावी ढंग से संपन्न किया।

चातुर्मास प्रवेश एवं संपूर्ण चातुर्मास काल की गौतम प्रसादी के लाभार्थी पूनम एवं संतोष कर्नावट बने। स्वागताध्यक्ष के रूप में जवाहर मुथा एवं विजय गांधी परिवार ने दायित्व निभाया। वहीं आयंबिल ओली के लाभार्थी शारदा चोरड़िया एवं सविता कोचर बने।