आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

संत दर्शन, चातुर्मास प्रवेश और सामाजिक सेवा पर हुई सार्थक चर्चा

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • July 27, 2026
Spread the love

नाशिक/राजगुरुनगर : दिनांक 26 जुलाई 2026 को नाशिक में प. पू. चंदनाजी म. सा. एवं प. पूअक्षयज्योतिजी म. सा. के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वडगांव शेरी स्थित अरिहंत प्रतिष्ठान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वर्धमान जैन स्थानक के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पगारिया, पुणे जिला जैन सकल संघ के उपाध्यक्ष सतीश सुराणा, जैन समाज के प्रमुख मार्गदर्शक श्याम चोरडिया तथा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्रजी गादीया उपस्थित रहे।

इस दौरान समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संतों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने प. पू. विपुलदर्शनजी म. सा. के चातुर्मास प्रवेश समारोह में भी सहभागिता कर उनके दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

इसके पश्चात सभी ने राजगुरुनगर में प. पू. प्रशांतऋषिजी म. सा., मधुस्मिताजी महासतीजी एवं विजयस्मिताजी महासतीजी के चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके दर्शन किए तथा समाज के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नाशिक रोड स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम का भी दौरा किया। वहां संचालित बाल सुधार गृह सहित अन्य जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया गया तथा इन सेवा परियोजनाओं में भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।

इस संपूर्ण प्रवास एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए पुणे जिला जैन सकल संघ के अध्यक्ष विलास राठोड का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसके लिए सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।