JLW पुणे के UDAAN RuBaRu 8.0 ने रचा नया इतिहास
10,000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3.25 करोड़ से ज्यादा का हुआ कारोबार
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में JITO Ladies Wing पुणे द्वारा आयोजित UDAAN RuBaRu 8.0 – तीज एवं रक्षाबंधन फेस्टिवल प्रदर्शनी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए महिला उद्यमिता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में 10,000 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जबकि 85 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लेकर 3.25 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ JITO Apex के अध्यक्ष विजय भंडारी, JITO पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, रवींद्र साकला, दिलीप जैन, मनोज छाजेड़, जिनुभाई लोढ़ा, अनिल भंसाली, प्रवीण चोरबेले, अभिजीत डुंगरवाल तथा अल्पेश भंसाली सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में JLW Advisory की भारती भंडारी, रंजना साकला, प्रियंका परमार, खुशाली चोरड़िया, लतिका साकला, डॉ. लकिशा मार्लेचा, अर्चना कोचर, पूनम ओसवाल, UDAAN की राष्ट्रीय संयोजक अनीता सेठिया, मनीषा तातेड तथा संयोजक रूपाली भंडारी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
प्रदर्शनी की सफलता के पीछे कोर वर्किंग कमेटी की पूजा राठौड़, रीता जैन एवं वंदना राठौड़ सहित संपूर्ण बोर्ड की उत्कृष्ट योजना, समर्पण और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों दिनों तक JLW पुणे की पूरी टीम ने अत्यंत समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। नम्रता शिंगी, रेशमा दोशी, मंजू चोरडिया, नयना खिवंसरा, प्रीति रायसोनी, शिल्पा बाटिया, भारती शाह, वनीता मेहता, दीपाली बाफना, पल्लवी शाह, स्नेहल चोरडिया एवं नेहा सहित सभी स्वयंसेवकों के योगदान की विशेष सराहना की गई।
JLW पुणे की चेयरपर्सन एकता भंसाली ने आयोजन की ऐतिहासिक सफलता पर सभी स्वयंसेवकों, प्रदर्शकों, प्रायोजकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “UDAAN RuBaRu 8.0 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को नए व्यावसायिक अवसर, मजबूत नेटवर्किंग और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि JLW पुणे भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि JITO Ladies Wing पुणे केवल व्यापारिक मंच ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व को नई दिशा देने वाला एक प्रभावी संगठन बन चुका है।
UDAAN RuBaRu 8.0 की सफलता हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है। महिलाओं में अपार क्षमता और हुनर है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। इस आयोजन ने साबित किया है कि जब समाज और संगठन मिलकर प्रयास करते हैं, तो महिला उद्यमिता को नई दिशा और नई पहचान मिलती है। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
किसी भी आयोजन की असली सफलता सिर्फ आंकड़ों से नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और लोगों के विश्वास से तय होती है। UDAAN RuBaRu 8.0 में प्रदर्शकों का उत्साह, आगंतुकों का सहयोग और पूरी टीम का समर्पण इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। यह आयोजन व्यापार के साथ रिश्तों और अवसरों का भी सुंदर संगम बना। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
UDAAN RuBaRu हमारे लिए सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उन सभी महिला उद्यमियों के सपनों का मंच है, जो अपने हुनर को पहचान दिलाना चाहती हैं। इस सफलता के पीछे हर प्रदर्शक, स्वयंसेवक और सहयोगी का विश्वास और मेहनत जुड़ी हुई है। पूरी टीम की एकजुटता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। – एकता भन्साळी, चेयरपर्सन, JLW पुणे
बड़े आयोजन की सफलता के पीछे कई अनदेखे प्रयास और पूरी टीम की मेहनत होती है। UDAAN RuBaRu 8.0 में हर सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ निभाया। टीम के आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच ने इस आयोजन को एक यादगार अनुभव बना दिया। – पूजा राठोड, Chief Secretary-JITO, Pune Ladies Wing
महिला उद्यमियों को आगे बढ़ते देखना और उनकी सफलता का हिस्सा बनना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है। UDAAN RuBaRu 8.0 ने कई महिलाओं को अपने हुनर को मंच देने, नए लोगों से जुड़ने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। – अर्चना कोचर, व्हाइस चेयरपर्सन, JLW पुणे
