जेबीएन ब्लास्टर ग्रुप की बैठक में ₹ 5.65 करोड़ के व्यवसाय का आदान-प्रदान
‘कुरुक्षेत्र’ थीम पर आधारित प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पुणे जेबीएन ब्लास्टर ग्रुप की बैठक सोमवार को होटल शेरेटन ग्रैंड, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में सदस्यों ने आपसी विश्वास और नेटवर्किंग की भावना को मजबूत करते हुए ₹ 5 करोड़ 65 लाख के व्यवसाय का आदान-प्रदान किया।
बैठक में 49 सदस्य उपस्थित रहे, जबकि 10 विजिटर्स ने भी सहभागिता की। इस दौरान 70 व्यावसायिक रेफरल साझा किए गए, जिससे सदस्यों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हुए।
जेबीएन की कार्यशैली का मूल आधार एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाना और भरोसेमंद व्यावसायिक संबंधों का निर्माण करना है, जिसका प्रभाव इस बैठक में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
बैठक का विशेष आकर्षण मीटिंग को-ऑर्डिनेटर्स मनोज तलेसरा, निखिल कर्णावट एवं पक्षाल ओसवाल द्वारा प्रस्तुत ‘कुरुक्षेत्र’ थीम पर आधारित विशेष लीडरशिप प्रेजेंटेशन रहा।
इस रचनात्मक प्रस्तुति और इसके प्रभावी संदेश ने उपस्थित सदस्यों को प्रभावित किया तथा सभी ने इसकी खुले दिल से सराहना की।
इस अवसर पर आर ईशा सिक्योरिटी के राहुल मुथा ने अपने व्यवसाय का विस्तृत परिचय देते हुए कंपनी की सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी साझा की, जिसे सदस्यों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
बैठक के सफल आयोजन में जीतो पुणे चैप्टर के सेक्रेटरी एवं जेबीएन सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, ट्रेजरर दिलीप जैन, को-ट्रेजरर रूपेश कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल सिंघवी, जेबीएन डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा एवं बेला मुथा के साथ मीटिंग को-ऑर्डिनेटर्स मनोज तलेसरा, निखिल कर्णावट एवं पक्षाल ओसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज JBN केवल एक बिजनेस नेटवर्क नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार बन चुका है, जहाँ सदस्य एक-दूसरे की सफलता को अपनी सफलता मानते हैं। जब भरोसा, पारदर्शिता और सहयोग साथ चलते हैं, तब व्यवसाय अपने आप बढ़ता है। ब्लास्टर ग्रुप का आज का प्रदर्शन इसी भावना का परिणाम है। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
हर बैठक का उद्देश्य सिर्फ बिजनेस का आंकड़ा बढ़ाना नहीं होता, बल्कि सदस्यों के बीच ऐसे संबंध बनाना होता है, जो वर्षों तक साथ निभाएँ। जब सदस्य पूरे विश्वास के साथ एक-दूसरे को अवसर देते हैं, तभी नेटवर्किंग का वास्तविक अर्थ सार्थक होता है। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
आज की बैठक में सदस्यों का उत्साह, अनुशासन और सहभागिता देखकर अत्यंत संतोष हुआ। जब हर सदस्य पूरे मन से जुड़ता है और दूसरे सदस्य के व्यवसाय को आगे बढ़ाने की भावना रखता है, तब ऐसे परिणाम स्वाभाविक रूप से सामने आते हैं। – लक्ष्मीकांत खाबिया, सेक्रेटरी एवं जेबीएन सेक्रेटरी इंचार्ज, जीतो पुणे चैप्टर
ब्लास्टर ग्रुप की सबसे बड़ी ताकत उसकी टीम स्पिरिट है। यहाँ हर सदस्य केवल अपना व्यवसाय नहीं देखता, बल्कि पूरे ग्रुप की प्रगति के लिए सोचता है। यही संस्कृति JBN को अन्य बिजनेस नेटवर्क से अलग पहचान दिलाती है। – संजय जैन, डायरेक्टर इंचार्ज, JBN पुणे
आज के ‘कुरुक्षेत्र’ प्रेजेंटेशन का उद्देश्य केवल एक प्रस्तुति देना नहीं था, बल्कि यह संदेश देना था कि जीवन और व्यवसाय, दोनों में सही रणनीति, मजबूत टीम और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। सदस्यों का उत्साह और सकारात्मक प्रतिसाद हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। – राहुल संचेती, कन्वेनर, जेबीएन ब्लास्टर ग्रुप
