बेंगलुरु में प. पू. डॉ. समकितमुनिजी म. सा. ने की 2027 चातुर्मास की घोषणा
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : बेंगलुरु में आयोजित वर्ष 2026 के चातुर्मास प्रवेश समारोह के दौरान प्रज्ञा महर्षि, आगम ज्ञाता एवं वाणी के जादूगर प. पु. डॉ. समकितमुनिजी म. सा. ने वर्ष 2027 का चातुर्मास आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ को प्रदान करने की घोषणा की। घोषणा होते ही समारोह स्थल जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ पिछले कई वर्षों से चातुर्मास हेतु विनम्र निवेदन कर रहा था। गुरुदेव की इस घोषणा को श्री संघ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। आगामी चातुर्मास के दौरान धर्म आराधना, प्रवचन, स्वाध्याय एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
