अॅम्बी वैली की वादियों में जीतो पुणे की भव्य मॉनसून ट्रिप
FCP मेंबर्स एवं मैनेजमेंट कमेटी के 40 कपल्स ने लिया प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरंजन का आनंद
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : बारिश की फुहारों, हरी-भरी पहाड़ियों और अॅम्बी वैली के मनमोहक प्राकृतिक वातावरण के बीच जीतो पुणे चैप्टर की ओर से दो दिवसीय भव्य मॉनसून फैमिली ट्रिप का आयोजन किया गया। शनिवार और रविवार को आयोजित इस ट्रिप में FCP मेंबर्स एवं जीतो पुणे मैनेजमेंट कमेटी के करीब 40 कपल्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिनों तक संगीत, मनोरंजक गतिविधियों, ग्रुप एक्टिविटीज और आपसी मेल-मिलाप के बीच सभी सदस्यों ने मॉनसून का भरपूर आनंद लिया।
इस विशेष ट्रिप का आयोजन WC कमेटी की ओर से किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जीतो सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी बॉन्डिंग, मित्रता, संवाद और पारिवारिक जुड़ाव को और मजबूत करना था।
अॅम्बी वैली के खुशनुमा वातावरण में साथ बिताए गए इन दो दिनों ने सदस्यों को एक-दूसरे को करीब से जानने और संगठन के भीतर रिश्तों को नई मजबूती देने का अवसर प्रदान किया।
ट्रिप का आयोजन जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व तथा सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, ट्रेजरर दिलीप जैन, जॉइंट ट्रेजरर रूपेश कोठारी एवं जॉइंट सेक्रेटरी अॅड. विशाल शिंगवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, जीतो अपेक्स डायरेक्टर राजेशकुमार साकला, JATF ROM Zone Chairman रविंद्र साकला, मनोज छाजेड़, जिनेंद्र लोढ़ा, लेडिज विंग की अध्यक्षा एकता भंसाली, पूजा राठोड एवं यूथ विंग चेअरमन आकाश ओसवाल, गौरव बाठिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता से आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। दो दिवसीय ट्रिप के दौरान विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों एवं ग्रुप एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।
अॅम्बी वैली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बारिश का आनंद लेते हुए सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ यादगार पल बिताए। मनोरंजन के साथ-साथ सदस्यों के बीच खुलकर संवाद हुआ और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर मिला।
यह ट्रिप केवल मनोरंजन और पर्यटन तक सीमित नहीं रही, बल्कि ‘One JITO Family’ की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन भी साबित हुई।
FCP मेंबर्स, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों और उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने संगठन के भीतर आत्मीयता, टीम स्पिरिट और आपसी तालमेल को नई मजबूती प्रदान की।
इस भव्य मॉनसून फैमिली ट्रिप का सफल आयोजन WC कमेटी द्वारा जीतो पुणे के डायरेक्टर अभिजीत डुंगरवाल, प्रसन्न मेहता के नेतृत्व में किया गया।
बेहतरीन प्लानिंग, व्यवस्थापन, मनोरंजक गतिविधियों और सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के कारण यह दो दिवसीय आयोजन जीतो पुणे परिवार के लिए यादगार बन गया।
अॅम्बी वैली की हरी-भरी वादियां, मॉनसून की फुहारें, परिवारों की मस्ती और जीतो परिवार की मजबूत होती बॉन्डिंग ने इस ट्रिप को एक यादगार अनुभव बना दिया।
लकी ड्रॉ में विजेता को मिला टू-व्हीलर : मॉनसून ट्रिप का एक प्रमुख आकर्षण टू-व्हीलर लकी ड्रॉ रहा। जीतो पुणे के जॉइंट ट्रेजरर रूपेश कोठारी की ओर से टू-व्हीलर उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। सभी सहभागियों के बीच लकी ड्रॉ आयोजित कर भाग्यशाली विजेता का चयन किया गया। विजेता को टू-व्हीलर भेंट किया गया। इस सरप्राइज गिफ्ट ने पूरे आयोजन के उत्साह और खुशी को दोगुना कर दिया। – रुपेश कोठारी, जॉइंट ट्रेजरर, जीतो पुणे चॅप्टर
