आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JBN ब्लास्टर्स की दमदार बैठक में ₹9.26 करोड़ का बिजनेस

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • August 10, 2026
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे के JBN ब्लास्टर्स ग्रुप की विशेष बैठक सोमवार, 10 अगस्त को शेरेटन ग्रैंड, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जीतो पुणे के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में सदस्यों ने नेटवर्किंग, रेफरल और आपसी सहयोग के माध्यम से बिजनेस ग्रोथ को नई दिशा दी।

बैठक में कुल 71 बिजनेस रेफरल पास किए गए, जबकि 6 वन-टू-वन मीटिंग के माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और नए अवसर तलाशने का अवसर मिला। बैठक में सदस्यों द्वारा कुल ₹9 करोड़ 26 लाख 3 हजार का बिजनेस जनरेट किया गया।

बैठक में JBN सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, डायरेक्टर इंचार्ज JBN संजय जैन, JBN को- कन्वेनर राहुल मुथा, मनोज तलेसरा, निखिल कर्णावट एवं पक्षाल ओसवाल सहित JBN के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। एज्युकेशन स्लॉट में अमोल शाह ने महत्वपूर्ण विषय पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।