आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

देशा पीयूष चोरडिया की शानदार उपलब्धियाँ

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • August 12, 2026
Spread the love

पुणे : चोरडिया परिवार की 7 वर्षीय देशा पीयूष चोरडिया ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। रुबिक्स क्यूब, राष्ट्रीय स्तर की क्यूब प्रतियोगिता, चित्रकला और शैक्षणिक ओलंपियाड में देशा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

देशा, उमेश एवं ललिता चोरडिया की पोती तथा पीयूष एवं सुचिता चोरडिया की बेटी हैं। वहीं, विजय एवं सुवर्णा छाजेड़ परिवार की दौहित्री हैं।

देशा ने Pyraminx Rubik’s Cube में विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को Worldwide Books of Records में दर्ज किया जाएगा।

इतनी कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि देशा के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही देशा ने राष्ट्रीय स्तर की क्यूब प्रतियोगिता में अपनी आयु वर्ग में 2×2 Rubik’s Cube में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

देशा ने पिछले वर्ष आयोजित महाराष्ट्र ड्रॉइंग प्रतियोगिता में रजत पदक भी प्राप्त किया था। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी उल्लेखनीय हैं।

UKG में उन्होंने Maths और Science Olympiad Scholarship Exam में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह परीक्षा 15 देशों के बच्चों के बीच आयोजित की जाती है। इतनी कम उम्र में देशा ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा साबित की है।

इतना ही नहीं, LKG में भी देशा ने Maths Olympiad में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इतनी कम उम्र में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उपलब्धियाँ हासिल करना देशा की प्रतिभा, मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

उनकी सफलता से चोरडिया परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवार की ओर से देशा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं।

परिवार को विश्वास है कि देशा आने वाले समय में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगी।