प. पू. आनंदऋषीजी म. सा. की जन्मजयंती पर 108 यूनिट रक्तदान
वाघोली में आयोजित शिविर में समाजबंधुओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पुणे : राष्ट्रसंत आचार्यसम्राट आनंदऋषीजी म.सा. की जन्मजयंती के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को प. पू. श्री साक्षीज्योतीजी म. सा. एवं पूज्यज्योतीजी म. सा. के पावन सानिध्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आशाबाई रमणलालजी लुंकड स्थानक भवन, वाघोली में आयोजित इस शिविर में समाजबंधुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 108 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं मानवसेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
आचार्यसम्राट आनंदऋषीजी म.सा. के सेवा, करुणा एवं मानवकल्याण के संदेश से प्रेरणा लेते हुए समाजजनों ने इस सेवा कार्य में सहभागिता दर्ज कराई।
शिविर की सफलता में युवाचार्य महेंद्रऋषीजी युवा मंच, श्री जैन श्रावक संघ वाघोली, नवकार प्रतिष्ठान एवं सुशील सास-बहू मंडल के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
