महाकुंभ में JBN पुणे का शानदार डबल धमाका
‘Best JBN 360’ और ‘Highest Patron Membership Penetration’ अवॉर्ड से पुणे JBN का गौरव बढ़ा
महाराष्ट्र जैन वार्ता
मुंबई : JBN पुणे ने मुंबई में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित भव्य JBN महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘Best JBN 360’ और ‘Highest Patron Membership Penetration’ जैसे दो प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। तीन दिवसीय इस महाकुंभ में देशभर से 2,500 से अधिक बिजनेस उद्यमी एक मंच पर जुड़े। JBN पुणे के लिए यह उपलब्धि टीम की एकजुटता, मेहनत और शानदार टीमवर्क का परिणाम रही।
16 और 17 मई को पुणे में JBN 360 का सफल आयोजन किया गया था। इस आयोजन को पूरे भारत में ‘Best JBN 360’ का पुरस्कार मिला।
JBN 360 को सफल बनाने के लिए पुणे टीम द्वारा की गई शानदार प्लानिंग, एकजुट प्रयास और प्रभावी क्रियान्वयन को इस पुरस्कार का प्रमुख आधार माना गया।
इसी के साथ JBN पुणे ने महाकुंभ में ‘Highest Patron Membership Penetration’ का पुरस्कार भी हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
महाकुंभ के दौरान Referral Meetings, P2P, Super Six एवं Syndicate Meetings, MasterClass Sessions और Business Board Games जैसे विभिन्न उपक्रम आयोजित किए गए।
देशभर के JBN Members और Entrepreneurs को नए Business Connections बनाने, Referrals बढ़ाने और नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का प्रभावी मंच मिला।
Bhamashahs के साथ Boardroom Meetings भी महाकुंभ का विशेष आकर्षण रहीं। Learning, Networking, Business और Relationships के इस अनोखे संगम में देशभर से आए उद्यमियों और भामाशाहों ने सक्रिय भागीदारी की।
तीनों दिनों महाकुंभ में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। JBN पुणे ने JBN 360 को सफल और यादगार बनाने में कन्व्हेनर राहुल संचेती, को-कन्व्हेनर राहुल मुथा, बेला मुथा के साथ Working Committee तथा सभी JBN Members का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टीम के सामूहिक प्रयासों और मजबूत नेटवर्किंग का परिणाम रहा कि पुणे JBN ने एक ही मंच पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए।
इस सफलता में JITO पुणे के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, JBN Secretary In-charge लक्ष्मीकांत खाबिया तथा पूरी CWC टीम के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण माना गया।
साथ ही Apex और ROM के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। JBN पुणे की यह दोहरी जीत पूरी टीम की एकजुट मेहनत, समर्पण और मजबूत विश्वास की पहचान है।
इस सफलता से उत्साहित टीम ने भविष्य में भी इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ JBN को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
