जैन सोशल ग्रुप्स फेडरेशन का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक
महाराष्ट्र रीजन के ५ जोन के ४२ स्थानों पर एक ही दिन रक्तदान शिविर : १,५४६ यूनिट रक्त संग्रह
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनॅशनल फेडरेशन (JSGIF) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र रीजन (MaRC) की ओर से आयोजित ‘महारक्तदान महायज्ञ’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। महाराष्ट्र के 5 जोन के 42 स्थानों पर एक ही दिन आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से कुल 1,546 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह की संकल्पना के तहत देशभर के सभी 9 रीजन में यह सेवोपक्रम आयोजित किया गया।
उनके आह्वान को प्रतिसाद देते हुए महाराष्ट्र रीजन ने 5 जोन में नियोजनबद्ध तरीके से इस सेवायज्ञ का आयोजन किया।
पुणे जोन में 19 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
इनमें JSG स्पर्श, पर्ल, आगम, मार्केट यार्ड, मेट्रो सिटी, पिंपरी चिंचवड, डायमंड पिंपरी चिंचवड, मिडटाउन, पुणे परिवार के 2 शिविर, स्मार्ट सिटी के 6 शिविर, नोबल, बिबवेवाडी और बारामती पुणे का समावेश था।
कोल्हापुर जोन में 5 शिविर आयोजित किए गए। JSG मेन, सिल्वर लीफ और JSG फलटण के 3 शिविरों में रक्तदान उपक्रम चलाया गया।
नाशिक जोन में 6 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। JSG ग्रेप सिटी, मिडटाउन, नाशिक रोड, मेट्रो के 2 शिविर और नमो नाशिक में नागरिकों ने रक्तदान किया।
सोलापुर जोन में 7 शिविरों का आयोजन किया गया। JSG शाहपूर, कलबुर्गी (गुलबर्गा), विजयपुर (कर्नाटक), पंढरपुर, अकलूज, सोलापुर, विजयपुर और लातूर में यह उपक्रम चलाया गया।
मालेगाव-छत्रपति संभाजीनगर जोन में 5 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। JSG धुले, मालेगाव, जलगांव, अमलनेर और छत्रपति संभाजीनगर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
रक्तपेढ़ियों में रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होकर उनकी जान बचाई जा सके, इस उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण सेवोपक्रम आयोजित किया गया।
इस सामाजिक उपक्रम को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी उल्लेखनीय सहयोग मिला। महाराष्ट्र रीजन के फेडरेशन संचालक एवं सभी पदाधिकारियों, रीजन चेयरमैन दिलीप मेहता, सेक्रेटरी सचिन शाह तथा ब्लड डोनेशन कमिटी के कन्वेनर तिमिर संघवी के नेतृत्व में सभी जोन कोऑर्डिनेटर्स, ग्रुप प्रेसिडेंट्स, सेक्रेटरी, कार्यकारिणी सदस्य और सदस्यों ने उपक्रम की सफलता के लिए अथक परिश्रम किया।
नागरिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और विशेष रूप से युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागी होकर ‘एक बूंद… अनेक जीवन | रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ इस संदेश को सार्थक किया।
इस सेवाकार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं, सामाजिक संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सहयोगियों का महाराष्ट्र रीजन की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
