जीतो ‘समीक्षा’ में पुणे का परचम, मिला ‘बेस्ट एस्टैब्लिश्ड चैप्टर’ अवॉर्ड
इंदौर में देश-दुनिया के जीतो पदाधिकारियों का महासंगम : पुणे चैप्टर के उल्लेखनीय कार्यों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो अपेक्स की ओर से इंदौर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘समीक्षा’ कार्यक्रम में जीतो पुणे चैप्टर ने एक बार फिर अपनी सशक्त कार्यशैली और उल्लेखनीय उपलब्धियों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पुणे का गौरव बढ़ाया। पिछले दो वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रभावी कार्यों के लिए पुणे चैप्टर को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट एस्टैब्लिश्ड चैप्टर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
र्यक्रम में जीतो के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, अध्यक्ष विजय भंडारी, हिमांशु शाह, ललित डांगी सहित जीतो अपेक्स की पूरी टीम तथा भारत एवं विश्व के विभिन्न जीतो चैप्टर्स और संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जीतो का ‘समीक्षा’ कार्यक्रम संगठन की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें विभिन्न चैप्टर्स द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान व्यापार, शिक्षा, सेवा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, नेटवर्किंग तथा सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की जाती है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैप्टर्स को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में जीतो पुणे चैप्टर द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए विविध एवं प्रभावशाली कार्यों की विशेष सराहना करते हुए उसे ‘बेस्ट एस्टैब्लिश्ड चैप्टर’ के सम्मान से नवाजा गया।
जीतो अपेक्स के पदाधिकारियों एवं ट्विंकल अक्षय खन्ना के हाथों पुणे चैप्टर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। जीतो पुणे चैप्टर को मिला यह सम्मान केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि पिछले दो वर्षों में टीम द्वारा सामूहिक रूप से किए गए निरंतर प्रयासों, नए उपक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है।
‘समीक्षा’ के मंच पर मिली इस उपलब्धि ने जीतो पुणे के गौरव में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
लकी ड्रॉ में भी पुणे की चमक – कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ ने पुणे की खुशी को और दोगुना कर दिया। लकी ड्रॉ में अभिजीत डुंगरवाल एवं पूनम ओसवाल भाग्यशाली विजेता रहे और दोनों को गोल्ड चेन प्राप्त हुईं।
पुणे से बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित – इस भव्य आयोजन में जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, ट्रेजरर दिलीप जैन, वाइस चेयरमैन अजय मेहता सहित अपेक्स डायरेक्टर राजेश साकला, प्रियंका परमार, खुशाली चोरडिया, भारती भंडारी, सुजित भटेवरा, जिनूभाई लोढा, JATF चेयरमैन इंदर जैन, आनंद चोरड़िया, यूथ विंग चेयरमैन आकाश ओसवाल, मनीषा तातेड, शशांक लुंकड, गौरव बाठीया, निकुंज ओसवाल तथा पुणे के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

