आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

26 उपवास तप महोत्सव में भक्ति से गूंजा साधना सदन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • August 27, 2026
Spread the love

पुणे : साधना सदन श्री संघ, शिवशंकर सभागृह, महर्षि नगर में प. पू. श्री हिमानीजी म.सा. के 26 उपवास के उपलक्ष्य में आनंद दरबार की ओर से तप महोत्सव एवं भक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद भक्ति परिवार, भोजपुर-भोसरी मंडल की ओर से प्रस्तुत भक्ति गीतों से साधना सदन का वातावरण भक्तिमय हो गया।

प. पू. श्री हिमानीजी म. सा. का प्रथम चातुर्मास आनंद दरबार, कात्रज में संपन्न हुआ था। इसके पश्चात नाशिक, धुले एवं जालना में चातुर्मास संपन्न हुए। वर्ष 2026 में पुणे में उनके पावन सानिध्य में चातुर्मास श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन वाणी के जादूगर प. पू. श्री रमणिकमुनिजी म. सा. के पावन सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर आनंद भक्ति परिवार, भोजपुर-भोसरी मंडल को ‘गुरु आनंद भजन रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।

जैनों के जनता राजा विजयकांत कोठारी, भामाशाह रमणलाल लुंकड़ एवं समाज शिल्पी बाळासाहेब धोका के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।

आनंद भक्ति परिवार के अध्यक्ष संतोष नवलखा के नेतृत्व में योगेश चोरडिया, मंगेश गादिया, सुजीत चोपड़ा सहित पूरी टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में विजय धोका, आदेश खिवंसरा, प्रकाश बोरा, शशिकांत सुराणा, दिलीप संचेती, प्रमोद राका सहित आनंद दरबार, आनंद दर्शन महिला मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। मासखमण का तप महोत्सव 30 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।