कुमकुम सेलिब्रेशन के रंग में रंगी JBN चैंपियंस और ब्लास्टर्स की संयुक्त बैठक
232 रेफरल के साथ 4.46 करोड़ रुपये के संभावित व्यवसाय का आदान-प्रदान
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : JITO पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में JBN चैंपियंस एवं ब्लास्टर्स की संयुक्त बैठक होटल शेराटन, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ‘कुमकुम सेलिब्रेशन’ की पारंपरिक थीम पर आयोजित इस विशेष बैठक में 232 रेफरल के साथ 4.46 करोड़ रुपये के संभावित व्यवसाय का आदान-प्रदान हुआ।
JBN की वर्तमान कार्यकाल की इस विशेष और भव्य संयुक्त बैठक में दोनों चैप्टर्स के सदस्यों ने एक मंच पर आकर नेटवर्किंग, व्यवसाय विस्तार और नए अवसरों पर संवाद किया।
बैठक के दौरान सदस्यों के बीच 9 वन-टू-वन मीटिंग्स भी हुईं, जिससे आपसी व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर मिला।
आगामी 5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होने वाले JBN सोशल्स की ग्रैंड वेडिंग थीम को ध्यान में रखते हुए इस बैठक को विशेष रूप से ‘कुमकुम सेलिब्रेशन’ थीम पर आयोजित किया गया।
पारंपरिक भारतीय परिधानों और मरून रंग की आकर्षक थीम में आयोजित इस कार्यक्रम ने व्यावसायिक बैठक को एक अलग ही रंग प्रदान किया।
सदस्यों ने पारंपरिक वातावरण में एक-दूसरे से जुड़ते हुए नेटवर्किंग और व्यवसाय के नए अवसरों को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर JBN डायरेक्टर संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, राहुल मुथा एवं बेला मुथा के साथ पूरी LT टीम तथा JBN के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
‘टू चैप्टर्स, वन एनर्जी, एंडलेस अपॉर्च्युनिटीज’ की भावना के साथ संपन्न हुई यह संयुक्त बैठक नेटवर्किंग, रेफरल और व्यवसाय विस्तार के नए अवसरों का प्रभावी मंच साबित हुई।
आगामी JBN सोशल्स को लेकर भी सदस्यों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और कुमकुम सेलिब्रेशन के माध्यम से ग्रैंड वेडिंग थीम का आकर्षक आगाज किया गया।
JBN की असली ताकत उसके सदस्यों के बीच बनने वाले भरोसे और आपसी सहयोग में है। जब सदस्य एक-दूसरे की सफलता को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, तब नेटवर्क अपने आप नए अवसरों का मार्ग तैयार करता है। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
एक प्रभावी बिजनेस नेटवर्क वही होता है, जहां मुलाकातें केवल परिचय तक सीमित न रहें, बल्कि विचारों का आदान-प्रदान आगे चलकर मजबूत व्यावसायिक संबंधों और सार्थक परिणामों में बदलता दिखाई दे। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
इस विशेष बैठक में 232 रेफरल और 4.46 करोड़ रुपये के संभावित व्यवसाय ने सदस्यों की सक्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। यही निरंतर सहभागिता JBN को सदस्यों के व्यवसाय के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती है। – लक्ष्मीकांत खाबिया, सेक्रेटरी एवं जेबीएन सेक्रेटरी इंचार्ज, जीतो पुणे चैप्टर
चैंपियंस और ब्लास्टर्स का यह संयुक्त आयोजन सदस्यों को एक बड़े नेटवर्क से जोड़ने का अवसर है। अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायियों के बीच बना यह संवाद आने वाले समय में नए सहयोग और नए व्यवसाय का आधार बनेगा। – संजय जैन, डायरेक्टर इंचार्ज, JBN पुणे
कुमकुम सेलिब्रेशन के माध्यम से इस बैठक को पारंपरिक और आत्मीय स्वरूप दिया गया। आगामी JBN सोशल्स की ग्रैंड वेडिंग थीम की शुरुआत भी इसी उत्साह के साथ हुई है, जिसे सदस्य पूरी ऊर्जा से आगे बढ़ा रहे हैं। – राहुल संचेती, कन्वेनर, जेबीएन ब्लास्टर ग्रुप
