जीतो सोलापुर चैप्टर का शुभारंभ, नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न
आरओएम का 14वां चैप्टर बना सोलापुर
महाराष्ट्र जैन वार्ता
सोलापूर : जैन समाज को व्यापार, शिक्षा, सेवा और संगठन के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने वाले जीतो सोलापुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जीतो के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सोलापुर चैप्टर के नए नेतृत्व ने पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ ग्रहण की।
जीतो सोलापुर चैप्टर के चेयरमैन पद पर अभय सुराणा तथा चीफ सेक्रेटरी पद पर अमित कवाड को नियुक्त किया गया। जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन आरती सुराणा एवं चीफ सेक्रेटरी बीना पंचमिया, जबकि यूथ विंग के चेयरमैन विनीत शाह और चीफ सेक्रेटरी वत्सल शाह ने शपथ ग्रहण की।
उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के माध्यम से समाजसेवा, युवा सशक्तीकरण, महिला उद्यमिता और व्यापारिक विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी, अपेक्स मेंबरशिप डायरेक्टर राजेशकुमार सांकला तथा आरओएम चेयरमैन राजेंद्र जैन की प्रमुख उपस्थिति रही।
इनके साथ जीतो पुणे के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, अपेक्स डायरेक्टर प्रियंका परमार, सुजीत भटेवरा, आरओएम चीफ सेक्रेटरी तृप्ति कर्णावट, जीतो पुणे के कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, डायरेक्टर अभिजीत डुंगरवाल, जीतो लेडीज विंग पुणे की चेयरपर्सन एकता भंसाली, निकुंज ओसवाल, गौरव भाटीया, सुयोग बोरा, रोहन शिंगवी, राज सोलंकी, संकेत छोरिया, सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित थे।
जीतो सोलापुर चैप्टर को आरओएम जोन के 14वें चैप्टर के रूप में स्थापित किया गया है। यह उपलब्धि सोलापुर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण मानी जा रही है।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नया चैप्टर जीतो के सेवा, शिक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और संगठन निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए सोलापुर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त चीफ सेक्रेटरी अमित कवाड ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर जीतो के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेगी तथा सोलापुर चैप्टर को संगठन के सबसे सक्रिय और आदर्श चैप्टरों में स्थान दिलाने का प्रयास करेगी।
अजय मेहता की मेहनत से साकार हुआ जीतो सोलापुर का सपना : जीतो सोलापुर चैप्टर की स्थापना में जीतो पुणे के वाइस चेयरमैन अजय मेहता का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। सोलापुर उनकी जन्मभूमि एवं गृहनगर होने के कारण पिछले लगभग दस वर्षों से वे यहां जीतो का स्वतंत्र चैप्टर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने मेहता परिवार एवं स्थानीय समाजबंधुओं को साथ लेकर जीतो के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली से लोगों को जोड़ा। उनकी निरंतर मेहनत, दूरदृष्टि और संगठनात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप जीतो सोलापुर चैप्टर की स्थापना का सपना साकार हुआ। – अजय मेहता, जीतो पुणे के वाइस चेयरमैन
