पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस पर धार्मिक आयोजन
महिला सम्मान समारोह एवं गौतम प्रसादी का आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर आदिनाथ श्री संघ की ओर से 8 सितंबर 2026, मंगलवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन प. पू. महाराष्ट्र सौरभ उपप्रवर्तिनी चंद्रकलाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा-3 के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक अंतगड़ सूत्र वाचन से होगी। इसके पश्चात 9:30 से 10:15 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
प्रवचन के बाद पर्युषण महापर्व के चातुर्मास में प्रमुख आधार स्तंभ के रूप में अपना योगदान देने वाली पुण्यशाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
दो पुण्यशाली महिलाओं का होगा सम्मान :-
8 सितंबर को सज्जनबाई नेमीचंद भंडारी एवं सुनंदा दीपक लुंकड का सम्मान किया जाएगा।
सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरसेविका मनीषा चोरबेले, मीनल डुंगरवाल, रूपल चोरडिया एवं सुनंदा चोरडिया उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम के पश्चात आदिनाथ श्री संघ में श्रद्धालुओं के लिए गौतम प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। गौतम प्रसादी के लाभार्थी सुनील सचिन नहार परिवार हैं।
आदिनाथ श्री संघ के अध्यक्ष निलेश सुंदेचा मुथा एवं समस्त ट्रस्टीगण ने सभी धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्युषण महापर्व की आराधना का लाभ लेने तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का विनम्र आह्वान किया है।
