आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुणे मार्केट यार्ड में ‘पारस चौविहार हाउस 2026’ का शुभारंभ

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 9, 2026
Spread the love

पुणे : जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं में चौविहार का विशेष महत्व है। जैन समाज की इसी धार्मिक भावना एवं सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए पुणे मार्केट यार्ड स्थित वखार मंडल के गोदाम में ‘पारस चौविहार हाउस 2026’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पारस फाउंडेशन पुणे द्वारा आयोजित यह सेवा उपक्रम लगातार 16वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष के चौविहार हाउस के प्रमुख आधारस्तंभ दानवीर उद्योगपति प्रकाशजी रसिकलालजी धारिवाल, दिनाजी प्रकाशजी धारिवाल, सुपुत्र आदित्यजी धारिवाल एवं धारिवाल परिवार, पुणे-घोड़नदी हैं। उद्घाटन अवसर पर अनेक दानदाताओं ने भी इस धार्मिक एवं सेवाभावी उपक्रम के लिए अपना योगदान देने की घोषणा की।