आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

प्रतिभावान महिलाओं के सम्मान से सजा नारी सम्मान समारोह

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 10, 2026
Spread the love

पुणे : पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय सान्निध्य में श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नगरसेविका सपना छाजेड की अध्यक्षता तथा प्रमुख अतिथि दीपाली ओस्तवाल की उपस्थिति में आयोजित समारोह में समाज की प्रतिभावान महिलाओं विमलबाई भंडारी एवं मनीषा बोरा का संघ की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। कार्यक्रम से पूर्व उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प.पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय प्रवचन हुए।

उनके आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, साधना एवं पर्युषण पर्व के आध्यात्मिक महत्व की प्रेरणा मिली और वातावरण भक्तिमय बन गया।

कार्यक्रम के आयोजन में संघ के अध्यक्ष निलेश संदेशा मुथा, अनिल नहार, मदनलाल बलदोटा, विजय नवलाखा, सुभाष मुथा, संजय सांकला, सचिन टाटीया एवं वैभव संघवी ने विशेष परिश्रम किया।

इस अवसर पर नगरसेवक बालासाहेब ओस्तवाल, नेमीचंद भंडारी, दीपक लूंकड़, नेमीचंद सोलंकी, भगवानदास सांकला सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

समारोह में असंख्य श्रोताओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर आयोजित यह समारोह नारी शक्ति के सम्मान एवं समाज की प्रतिभावान महिलाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल रहा।