प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न
पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर नारी शक्ति का हुआ सम्मान
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प.पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय सान्निध्य में श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉ. लीना दुगड़ एवं मधुबाला कटारिया की उपस्थिति में समाज की प्रतिभावान महिलाओं सुनिता नाहर एवं भारती मुथा का संघ की ओर से विशेष सम्मान किया गया।
समाज की उन महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम गौरवान्वित किया है, उनके योगदान की सराहना की गई।
प्रमुख अतिथियों के शुभहस्ते सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय प्रवचन हुए।
उनके आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, साधना एवं पर्युषण पर्व के आध्यात्मिक संदेश की प्रेरणा मिली और वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम के आयोजन में संघ के अध्यक्ष निलेश संदेशा मुथा, अनिल नहार, मदनलाल बलदोटा, विजय नवलखा, सुभाष मुथा, संजय सांकला, सचिन टाटीया, सचिन रायसोनी, डॉ. धनराज सुराणा एवं वैभव संघवी ने विशेष परिश्रम किया।
इस अवसर पर राजेश नाहर, डॉ. मिलिंद दुगड़, दीपक लूंकड़, नेमीचंद सोलंकी, राजेंद्र मुथा, अजिंक्य सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
समारोह में असंख्य श्रोताओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। नारी शक्ति के सम्मान एवं समाज की प्रतिभावान महिलाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा।
