आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 12, 2026
Spread the love

पुणे : पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय सान्निध्य में श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सुहास कोरेगावकर एवं प्रणोती श्रीश्रीमाळ की उपस्थिति में समाज की प्रतिभावान महिलाओं इंदुमासीजी ललवाणी एवं सुरेखा कोठारी का संघ की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के सम्मानार्थ आयोजित इस समारोह में उनके योगदान की सराहना की गई। प्रमुख अतिथियों के शुभहस्ते सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

इसी अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मार्केट यार्ड की ओर से महाव्रत अभियान का शुभारंभ भी किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान धर्म, संयम एवं आत्मसाधना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत उपस्थित मान्यवरों एवं समाजजनों की उपस्थिति में की गई।

कार्यक्रम से पूर्व उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय प्रवचन हुए।

उनके आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, साधना एवं पर्युषण पर्व के आध्यात्मिक संदेश की प्रेरणा मिली तथा वातावरण भक्तिमय बन गया।

कार्यक्रम के आयोजन में संघ के अध्यक्ष निलेश संदेशा मुथा, अनिल नहार, मदनलाल बलदोटा, विजय नवलखा, सुभाष मुथा, संजय सांकला, सचिन टाटीया, सचिन रायसोनी, डॉ. धनराज सुराणा एवं वैभव संघवी ने विशेष परिश्रम किया।

इस अवसर पर प्रदीप ललवाणी, अभिजीत डुंगरवाल, कांतिलाल भंडारी, अजिंक्य चोरडिया सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
समारोह में असंख्य श्रोताओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

नारी शक्ति के सम्मान, समाज की प्रतिभावान महिलाओं के प्रोत्साहन तथा महाव्रत अभियान के शुभारंभ के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पर्युषण पर्व के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल रहा।