प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न
नारी शक्ति का सम्मान, प्रतिभा को प्रोत्साहन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय सान्निध्य में श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सकल संघ अध्यक्ष विलास राठोड एवं जीतो के मुख्य इंद्रकुमार छाजेड की प्रमुख उपस्थिति में समाज की प्रतिभावान महिलाओं प्रभावती शिंगवी एवं निना अनिल नाहर का संघ की ओर से विशेष सम्मान किया गया।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के सम्मानार्थ आयोजित इस समारोह में उनके योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना की गई। प्रमुख अतिथियों के शुभहस्ते सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व उपप्रवर्तिनी महासाध्वी चंद्रकलाजी म. सा., प. पू. स्नेहप्रभाजी म. सा. एवं प. पू. श्रुतप्रज्ञाजी म. सा. के मंगलमय प्रवचन हुए।
उनके आशीर्वचन एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म एवं साधना की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के आयोजन में संघ के अध्यक्ष निलेश संदेशा मुथा, अनिल नहार, मदनलाल बलदोटा, विजय नवलखा, सुभाष मुथा, संजय सांकला, सचिन टाटीया, सचिन रायसोनी एवं वैभव संघवी ने विशेष परिश्रम किया।
इस अवसर पर दीपक लुंकड, अभिजीत डुंगरवाल, कांतिलाल भंडारी, विनय बोरा, नेमीचंद सोलंकी, अजिंक्य चोरडिया, जितेन्द्र पितलिया सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
समारोह में असंख्य श्रोता उपस्थित रहे। नारी शक्ति के सम्मान एवं समाज की प्रतिभावान महिलाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का सुंदर अवसर बना।
