आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

आज की स्थिति में वर्तमान में वर्धमान की आवश्यकता है : डॉ. अशोककुमार पगारिया

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 21, 2026
Spread the love

वेसु : वेसु मेवाड़ जैन संघ की ओर से पर्युषण महापर्व के अवसर पर जलाराम वाटिका में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सूत्र वाचन, प्रवचन, प्रतिक्रमण, धार्मिक चर्चा तथा महिलाओं के लिए धार्मिक स्पर्धाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

9 सितंबर को “आज की स्थिति में वर्तमान में वर्धमान की आवश्यकता है” विषय पर स्वाध्यायी बंधु डॉ. अशोककुमार पगारिया ने प्रवचन दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। भ्रष्टाचार, अनाचार, संघर्ष, हिंसा और बलात्कार जैसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

इन समस्याओं के समाधान के लिए भगवान महावीर के सिद्धांत और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। डॉ. पगारिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के समाधान के लिए अपरिग्रह, अनाचार और बलात्कार जैसी प्रवृत्तियों से बचने के लिए संयम एवं ब्रह्मचर्य, संघर्ष के समाधान के लिए अनेकांतवाद तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए शाकाहार जैसे सिद्धांत भगवान महावीर की वाणी से प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों में निहित है। इसलिए वर्तमान समय में भी वर्धमान महावीर के विचारों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की दीर्घ साधना के आधारभूत तत्व करुणा, समता, अहिंसा और क्षमा रहे। आज आवश्यकता है कि इन चारों तत्वों को केवल विचारों तक सीमित न रखते हुए अपने आचरण में उतारा जाए।

पर्युषण महापर्व के दौरान संघ की ओर से सुबह प्रार्थना, सूत्र वाचन, प्रवचन, धार्मिक चर्चा, महिलाओं के लिए विभिन्न धार्मिक स्पर्धाएं तथा सुबह-शाम प्रतिक्रमण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन सभी कार्यक्रमों में श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रमों का आयोजन एवं नियोजन संघ के अध्यक्ष अनिल डांगी एवं उनके सहयोगियों तथा महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता चोरडिया एवं उनकी टीम द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है।

विशेष रूप से युवाओं की बड़ी संख्या में धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता देखने को मिल रही है, जिसे संघ के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।