आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे की एजीएम संपन्न, दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 23, 2026
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विविध सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा जीतो पुणे के एडवाइजरी बोर्ड एवं उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।

एजीएम का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख हिस्सा दो वर्षों की वित्तीय स्थिति एवं ऑडिट रिपोर्ट की प्रस्तुति रहा। जीतो पुणे के कोषाध्यक्ष दिलीप जैन एवं जॉइंट ट्रेजरर रूपेश कोठारी ने दो वर्षों के आय-व्यय, वित्तीय प्रबंधन एवं खातों से संबंधित विस्तृत जानकारी सभा के समक्ष रखी।

ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत कर संस्था के वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया।

उपस्थित सदस्यों को वित्तीय कार्यों एवं खातों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जीतो पुणे के सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया ने भी अपने विभाग की दो वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

वहीं जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन एकता भंसाली ने पिछले दो वर्षों में लेडीज विंग द्वारा आयोजित सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विविध कार्यक्रमों और गतिविधियों का ब्यौरा एजीएम के समक्ष प्रस्तुत किया।

जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष आकाश ओसवाल ने यूथ विंग द्वारा दो वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों, युवा सहभागिता, नेटवर्किंग तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी सदस्यों के सामने रखी।

चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल ने विभिन्न विंग एवं बोर्ड स्तर पर हुए कार्यों का समग्र जायजा प्रस्तुत किया। सभा में जीतो के संगठनात्मक विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

जीतो के कार्यालय तथा नए चैप्टर शुरू करने से संबंधित प्रस्तावों को भी एजीएम में आवश्यक मंजूरी दी गई। इस अवसर पर जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांतिलाल ओसवाल, जीतो पुणे एडवाइजरी बोर्ड के विजयकांत कोठारी, अचल जैन, नरेंद्र छाजेड़, रविंद्र सांकला, इंदर जैन, चेतन भंडारी एवं अजय मेहता सहित जीतो के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा, वित्तीय पारदर्शिता के साथ ऑडिट रिपोर्ट की प्रस्तुति, विभिन्न विंग की गतिविधियों का लेखा-जोखा तथा नई कार्यकारिणी के गठन के साथ यह एजीएम जीतो पुणे चैप्टर के लिए महत्वपूर्ण रही।

नई कार्यकारिणी से संगठन की सदस्यता, बिजनेस नेटवर्किंग, सामाजिक सेवा तथा युवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में गतिविधियों को और विस्तार मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।