आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JATF पुणे सेंटर का उद्घाटन एवं बिजनेस स्कूल के लिए भूमि हस्तांतरण

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • September 28, 2026
Spread the love

पुणे : JATF की वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल का समापन पुणे में दो विशेष कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक हुआ। खराड़ी स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सामने 37 हजार वर्गफुट भूमि पर JATF बिजनेस स्कूल के निर्माण कार्य का दीप प्रज्वलन कर भूमि का हस्तांतरण किया गया। इसके पश्चात लुल्लानगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्मित JATF पुणे सेंटर का उद्घाटन किया गया।

शेठ मोतीलाल तालेरा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सुरेश तालेरा द्वारा खराड़ी स्थित यह 37 हजार वर्गफुट भूमि JATF बिजनेस स्कूल के लिए दान की गई है।

भूमि हस्तांतरण कार्यक्रम में JITO अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, JATF के चेयरमैन इंदर जैन, JATF के अध्यक्ष गौतम जैन, JATF के महासचिव मयूर जैन, JATF के कोषाध्यक्ष संपतराज जैन, JATF रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के चेयरमैन रविंद्र सांकला, JATF रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के सचिव विशाल कोठारी, JITO एपेक्स के निदेशक राजेश सांकला, JITO एपेक्स की निदेशक प्रियंका परमार, JITO पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंदरकुमार छाजेड, JITO पुणे चैप्टर के निर्वाचित अध्यक्ष मनोज छाजेड, JITO पुणे के मार्गदर्शक अचल जैन, विजयकांत कोठारी, कांतिलाल ओसवाल, जीतो पुणे के मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल जेएटीएफ पुणे के मुख्य समन्वयक धनेश बाफना, अमित सोलंकी, जेएटीएफ रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के विश्वस्त, जीतो पुणे के सभी निदेशक, JATF प्रबंधकीय समिति के सदस्य, JATF रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के ट्रस्टी सदस्य, JITO के चीफ पैट्रन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुणे शहर के प्रमुख IT हब खराड़ी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सामने 37 हजार वर्गफुट भूमि पर JATF बिजनेस स्कूल का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए भूमि हस्तांतरण समारोह दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इसी अवसर पर JATF पुणे सेंटर की नवनिर्मित इमारत का भी उद्घाटन किया गया।

इस भवन का निर्माण मात्र छह महीनों में पूरा किया गया है। यहां विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा 62 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए स्वतंत्र व्यवस्था भी की गई है।

CBI के पूर्व निदेशक डी. सी. जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थी यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। इसके साथ ही JATF के सेंटर पुणे, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, बेंगलुरु और कोटा में शुरू हो चुके हैं।

JATF की वर्तमान कार्यकारिणी के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोटा और बेंगलुरु में JATF की स्वयं की इमारतों का निर्माण किया गया है।

इसी अवधि में न्यायाधीश पद की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुणे, भोपाल और दिल्ली में भी सेंटर शुरू किए गए हैं। पुणे और कोटा स्थित JATF सेंटर के उद्घाटन के साथ वर्तमान संचालक मंडल के दो वर्ष के कार्यकाल का सफलतापूर्वक समापन हुआ है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वर्तमान संचालक मंडल द्वारा शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे सफल कार्यकाल बताया।