मानव सेवा के क्षेत्र में आशीष बोरा का गौरव
‘सूर्यदत्ता बन्सीरत्न मानव सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : वडगांव शेरी के प्रसिद्ध युवा उद्यमी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता आशीष बोरा को समाजसेवा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सूर्यदत्ता ग्रुप की ओर से प्रतिष्ठित ‘सूर्यदत्ता बन्सीरत्न मानव सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से वडगांव शेरी सहित जैन समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में हर्ष का वातावरण है।
आशीष बोरा पिछले कई वर्षों से व्यापार क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय हैं।
वडगांव शेरी जैन स्थानक के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से आयोजित जनसेवा एवं समाजोपयोगी कार्यों में भी वे सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं।
आशीष बोरा जैन कॉन्फ्रेंस, जीतो, लायन्स क्लब सहित अनेक सामाजिक एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एक युवा उद्यमी के रूप में व्यवसायिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को समान महत्व देते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनके इसी सेवा भाव, सामाजिक समर्पण और निरंतर योगदान की दखल लेते हुए सूर्यदत्ता ग्रुप द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से गौरवान्वित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त होने पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष बोरा को शुभकामनाएं दीं तथा उनके भावी सामाजिक कार्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
