मानव सेवा के क्षेत्र में सुनील नहार का गौरव
‘सूर्यदत्ता मानव सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुनील नहार को सूर्यदत्ता इन्स्टीट्युट की ओर से प्रतिष्ठित ‘मानव सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।
सुनील नहार लंबे समय से सामाजिक एवं सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे जैन कॉन्फ्रेंस, जीतो, गौतम निधि जैसी सामाजिक एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं।
समाजसेवा के प्रति उनके निरंतर योगदान और सेवा भावना की दखल लेते हुए सूर्यदत्ता इन्स्टीट्युट की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
उनके सम्मान पर सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके निरंतर सेवा कार्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
