आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे को मिला नया नेतृत्व

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • October 4, 2026
Spread the love

पुणे : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) पुणे चैप्टर ने वर्ष 2026-2028 के लिए नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। नई टीम में मनोज छाजेड़ को जीतो पुणे चैप्टर का चेयरमेन तथा जिनेन्द्र लोढ़ा को चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

जीतो पुणे लेडीज विंग में लतिका साकला को चेयरपर्सन तथा वंदना राठौड़ को चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जीतो यूथ विंग में वृषभ दुगड़ को चेयरमेन तथा स्वराज पगारिया को चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

जीतो एडवाइजरी बोर्ड ने नई टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जीतो पुणे की गतिविधियों को और व्यापक विस्तार मिलेगा। संगठन द्वारा समाज, व्यापार, शिक्षा, युवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े क्षेत्रों में प्रभावी पहल को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

नई नेतृत्व टीम ने जीतो के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नए अवसरों का सृजन करने के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

वर्ष 2026-2028 का कार्यकाल नई उपलब्धियों, विकास और उल्लेखनीय माइलस्टोन से भरपूर रहे, ऐसी शुभकामनाएं जीतो पुणे से जुड़े सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने दीं।