आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

नरेंद्र बाफना नवकार रत्न पुरस्कार से सम्मानित

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • October 9, 2026
Spread the love

अहिल्यानगर : प्रसिद्ध उद्यमी नरेंद्र बाफना, अहिल्यानगर को समाजसेवा, मानवसेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नवकार रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। प्रवर्तक श्री कुंदनऋषिजी एवं पूज्य श्री आलोकऋषिजी के सानिध्य में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

पंजाब के नालागढ़ स्थित लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज की ओर से नरेंद्र बाफना को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी, निःस्वार्थ सेवा भावना और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका गौरव किया गया।

नरेंद्र बाफना ने व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के साथ समाजसेवा और मानवसेवा को भी प्राथमिकता दी है। जरूरतमंदों की सहायता और समाजहित के कार्यों में उनके योगदान को प्रेरणादायी माना जाता है।

यह सम्मान उनके सेवाभावी व्यक्तित्व के साथ-साथ पूरे बाफना परिवार और समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर प्रसिद्ध रविंद्र कटारिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष ललवाणी, सचिन भंडारी एवं कांता ललवाणी के करकमलों से नरेंद्र बाफना को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की मंगलकामना की।

नवकार मंत्र की कृपा से उनके हाथों समाज, धर्म और मानवता की सेवा के कार्य निरंतर होते रहें, ऐसी शुभभावनाएं व्यक्त की गईं।