अशोक गुंदेचा : श्री जैन श्वेतांबर दादावाडी टेंम्पल ट्रस्ट के बने अध्यक्ष
महाराष्ट्र जैन वार्ता : अभिजित डुंगरवाल
पुणे : महाराष्ट्र की शान और पुना शहर की पेशवे कालीन ऐतिहासिक घरोहर श्री जैन श्वेतांबर दादावाडी टेंम्पल ट्रस्ट के चुनाव संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष पद पर अशोक सोहनलाल गुंदेचा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। यह नियुक्ति 2024 से 2027 तक होगी।
संघ के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रीमल केरींग, सचिव मीठालाल तेजराज जैन, कोषाध्यक्ष कांतिलाल हिराचंद पालेशा, सह कोषाध्यक्ष महावीर मांगीलाल बाफना, सह सचिव महेन्द्र शंकरलाल राठोड, सह कोषाध्यक्ष महावीर मांगीलाल बाफना, चंद्रकांत डाहयालाल संघवी, वालचंद जैन (कटारिया), नरेश लालचंद मेहता, सुरेश मोहनलाल ललवाणी, रमेश राजमल बोराणा, मुकेश जयप्रकाश ललवाणी को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है।
