महाराष्ट्र जैन वार्ता : अभिजित डुंगरवाल
पुणे : जितो युथ जेबीएन टायकून्स द्वारा 17 महीनों में 75 करोड़ का अद्वितीय व्यावसायिक टर्नओवर हासिल किया है।
जितो युथ जेबीएन टायकून्स यह एक अद्वितीय और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला मंच हैं। उद्यमिता के प्रति साझा उत्साह और सफलता की इच्छा से प्रेरित इन व्यक्तियों ने इतिहास रचते हुए 45 सदस्यों के परीवार जनोको अपने व्यावसायिक बैठकों में शामिल होने का निमंत्रण देकर एक रिकॉर्ड बना दिया है।
युवाओं के सामूहिक प्रयासों ने प्रभावशाली परिणाम दिखाई दे रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप टायकून्स ने अपनी पिछली सफलताओं से आगे जाकर उससे भी बडे लक्ष्य को और ऊँचा करने के लिए दृढ़ संकल्प किया है और अगले 17 महीनों में 150 करोड़ का प्रतिष्ठित लक्ष्य हासिल करने की दिशा में वे अग्रेसर हुए है।
इन सभी बैठकों का संचालन संयोजक चेतन बाठिया, सह-संयोजक स्वराज कर्णावट, परियोजना प्रमुख संकेत चोरडिया, JBN युवा राष्ट्रीय संयोजक निलेश दर्डा, जीतो श्रमन आरोग्यम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय भंडारी, जितो पूने के अध्यक्ष राजेश सांकला, मुख्य सचिव चेतन भंडारी, युवा अध्यक्ष निकुंज ओसवाल और युवा मुख्य सचिव सिद्धार्थ गुंदेचा के मार्गदर्शन और समर्थन के साथ किया गया।
जैसे-जैसे वे नए क्षेत्रों में कदम रख रहे हैं और सफलता की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, Jito Youth JBN Tycoons युवाओं की महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता की भावना और व्यापार की दुनिया में असाधारण उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए एकता की शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बनते जा रहे हैं, ऐसा प्रतिपादन चेतन बाठिया ने किया।















