आंध्र में कुरनूल-हैदराबाद हाईवे पर साधु-दीक्षार्थी के साथ और एक व्यक्ति की मृत्यु
महाराष्ट्र जैन वार्ता
हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में कुरनूल-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सुबह विहार के निकले गच्छाधिपति विजय विज्ञानप्रभसूरीश्वरजी महाराजसाहब और साधु-भगवंतों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक साधु, एक दीक्षार्थी और उनके साथ व्हीलचेयर चला रहे पालीताना के एक व्यक्ति का निधन हो गया। यह घटना रविवार (9 जून) सुबह घटी।
इस दुर्घटना में गच्छाधिपति और मुनि श्री प्रियकरविजयजी महाराजसाहेब को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखने को कहा है।
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से टकराने के बाद सभी लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक पलटने से डोंबिवली के 49 वर्षीय छात्र हेमल शाह ट्रक के नीचे दब गए और उनके शव को क्रेन की मदद से निकालना पड़ा।
कर्नाटक के कदुर में स्थित श्वेतांबर मूर्तिपूजक संप्रदाय के आचार्य विमलसागर महाराजसाहेब ने बताया कि, गच्छाधिपति आचार्य विजय विज्ञानप्रभासूरीश्वरजी महाराजसाहेब सुबह 4.45 बजे बेंगलुरु में कुरनूल से कुरनूल-हैदराबाद राजमार्ग पर रमन्तापुरम जाने के लिए निकले थे।
लेकिन जब वे यहां से एक किलोमीटर दूर थे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुनितप्रभविजयजी महाराज, दीक्षार्थी हिरेन और पालिताना के एक व्यक्ति जो महाराज साहेब की व्हीलचेयर चलाते थे उनकी भी मृत्यु हो गई।
महाराज साहब को ट्रक से टक्कर मारने की घटना की जानकारी मिलते ही कुरनूल जैन संघ के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। वे घायल महाराजसाहब को अस्पताल ले गये। महाराज साहब के साथ दीक्षार्थी हेमल शाह भी थे जो कहीं नज़र नहीं आये।
कुरनूल जैन संघ के एक कार्यकर्ता भरत जैन ने बताया कि यात्रा कर रहे जैन महाराज साहब को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया और सड़क के किनारे पलट गया।
क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने पर हेमल का शव ट्रक के नीचे से निकला।
पुनितप्रभविजयजी महाराज और हेमल शाह के पार्थिव शरीर को हैदराबाद ले जाया गया है, जहां सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया तथा व्हीलचेयर चलाने वाले के शव को पालीताना भेजा गया।
गच्छाधिपति का जैन संघों को पत्र
पता चला कि जैनों के विभिन्न संप्रदायों के गच्छाधिपतियों द्वारा विभिन्न संघों को पत्र लिखा गया था कि, वे इस मामले को गंभीरता से लें और ऐसी घटनाओं को रोकने की व्यवस्था करें।
डोंबिवली के रहने वाले थे दीक्षार्थी हेमल शाह
कुरनूल-हैदराबाद हाईवे पर हुई दुर्घटना में मृत दीक्षार्थी हेमल शाह (उम्र-49 वर्ष) डोंबिवली के रहने वाले थे। हेमल प्रवीणचंद्र शाह गत 10 महीनों से दीक्षाभाव के कारण गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय विज्ञानप्रभसुरीश्वरजी म. सा. के साथ थे। महाराजसाहेब का चातुर्मास बेंगलोर में होनेवाला है। यही उनकी दीक्षा की तिथि नक्की होने वाली थी। हेमल शाह अभी आराधक थे।
