आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

गौतम निधि फाउंडेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • October 8, 2024
Spread the love

छ.संभाजी नगर : छत्रपति संभाजी नगर में गौतम निधि फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 6-7 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील संचेती (जोधपुर) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में गौतम निधि के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पधारे।

चातुर्मास हेतु विराजित राष्ट्रसंत आचार्य भगवन पू. आनंदऋषि जी म. सा. के सुशिष्य अर्हम विजा प्रणेता एवं गौतम निधि के प्रेरक उपाध्याय प्रवर पूज्य प्रवीणऋषिजी म. सा., पूज्य श्री तीर्थेशऋषिजी म. सा. के सानिध्य में इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों के कई शहरों से लगभग ढाई सौ प्रतिनिधि पहुंचे।

खुले अधिवेशन में सभी शहरों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे एवं महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष, सचिव सहित प्रमुख पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

विभिन्न शहरों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और कई नई जानकारियां सभी के साथ साझा कीं। उपाध्याय श्री जी एवं तीर्थेशऋषिजी ने मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया, और बताया कि गौतम निधि ही ऐसा प्रकल्प है जो जैन समाज में संप्रदायविहीन सेवा को अंजाम दे रहा है।

उपस्थित कार्यकर्ताओं के सुझाव को ध्यान में रखते हुए गंभीर बीमारियों की मेडिसिन में गौतम निधि के माध्यम से समाजजनों को रियायत दिलाने का भी निर्णय लिया गया तथा इसके लिए एक समिति का गठन किया गया।

सम्मेलन के शुभारंभ में संभाजीनगर संघ की ओर से सविता लोढ़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया। राष्ट्रीय निमंत्रक सुनील नहार, अनिल नहार, अध्यक्ष सुनील संचेती ने एवं कार्याध्यक्ष श्री राजेंद्र मुनोत, पूना ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट नितिन सकलेचा ने किया और आभार प्रदर्शन महाराष्ट्र अध्यक्ष संतोष ललवानी ने किया।