आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

मधुबाला चोरडिया फेमिना अचिव्हर्स 2024 से सन्मानित

Spread the love

पुणे : मधुबाला राजकुमार चोरडिया को हाल ही में पुणे में आयोजित एक भव्य समारोह में फेमिना अचीवर्स 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें महिला एवंम बाल विकास की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों प्रदान किया गया।

मधुबाला चोरडिया को आद्या हर्बल्स की संस्थापक के रूप में उनकी असाधारण कार्य और प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया है। उनके नेतृत्व में आद्या हर्बल्स आयुर्वेद की प्राचीन परंपराओं और प्रकृति की शुद्धता का अद्भुत सामंजस्य प्रस्तुत कर, स्वस्थ त्वचा, बाल और समग्र कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसके अलावा, विश्वानंद केंद्र की संस्थापक निदेशक के रूप में, वह वहां लागू प्राकृतिक चिकित्सा उपचारों की करीबी निगरानी करती हैं, जो अत्यंत लोकप्रिय हैं। इस उपलब्धि ने उनके परिवार और कर्मचारियों को गर्वित किया है।