महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन सोशल ग्रुप का विस्तार न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हो चुका है। जैन सोशल ग्रुप के अंतर्गत अभितक ४६५ ग्रुप की स्थापना की गई है और लाखों जैन सदस्य इसमें जोड़े गए हैं। तथा उनमें बंधुत्व से प्रेम एवं सद्भाव की भावना जागृत हुई है। २०२४ के अंत में अर्हम संस्था का उदय हुआ है। संस्था के निर्माण में चंचल कुचेरिया इन्होने मार्गदर्शन किया है।
इसी घडी में पुणे जैन सोशल ग्रुप के संघटन के तहत उच्च पदाधिकारीयो द्वारा JSG पुणे अर्हम ग्रुप की स्थापना दि. १/१२/२०२४ को की गयी है। जैन सोशल ग्रुप महाराष्ट्र रिजन के अध्यक्ष दिलीप मेहता के मार्गदर्शन मे शपथ ग्रहण समारोह धूम-धाम से संपन्न हुआ।
JSG पुणे अर्हम संस्था में श्रेणिक दर्डा (अध्यक्ष), अजय रायसोनी (उपाध्यक्ष), गौरव शहा (सचिव), हर्षद भटेवरा (उपसचिव), कपिल बिनाकिया (कोषाध्यक्ष), सुमित जैन (जनसंपर्क अधिकारी), पंकीत ठक्कर (समिती सदस्य), लिखित गांधी (समिती सदस्य) इनको नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम मे जैन सोशल ग्रुप एवं फेडरेशन के पदाधिकारी बिरेन शहा, दिलीप मेहता, अमोल झवेरी, दिलीप चोरबेले, युवराज शहा, चंचल कुचेरिया, प्रशांत गांधी (JSG डायमंड ग्रुप अध्यक्ष), पुणे अर्हम संस्था के सदस्य और अन्य ग्रुप के सन्माननीय अतिथी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान बिरेन शाह, दिलीप चोरबेले और अन्य पदाधिकारीयो ने JSG पुणे अर्हम संस्था के पदाधिकारी को शुभकामनाए दी और मार्गदर्शन किया।
