आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुणे में जैन आचार्य पद ग्रहण और दीक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • December 13, 2024
Spread the love

पुणे : पुणे के कोंढवा क्षेत्र में चोरडिया ग्राउंड में जैन धर्म के गौरवशाली दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। पूज्य आचार्य श्री श्रेयांसप्रभ सूरीश्वर महाराजा के शिष्य रत्न श्री सम्यकदर्शन विजयजी म.सा. को उनकी 36 वर्षों की दीक्षा साधना के उपरांत जैन शासन का आचार्य पद प्रदान किया जाने वाला है। यह पद उनकी विद्वता, त्याग और साधना के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है।

आचार्य पद ग्रहण करने वाले पूज्य मुनि श्री न्याय, ज्योतिष, काव्यशास्त्र, अलंकार शास्त्र और छंद शास्त्र जैसे विविध क्षेत्रों के विद्वान हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर उनकी चार वैरागी आत्माओं को भी प्रभु महावीर की भागवती दीक्षा ग्रहण की जाने वाली है। मुमुक्षु हितेशकुमार, मुमुक्षु चेतना बेन, मुमुक्षु श्लोककुमार, मुमुक्षु यशकुमार इनकी दीक्षा प्रदान की जाने वाली है।

14 दिसंबर के प्रातः 5:30 बजे से आचार्य पद प्रदान और दीक्षा का महामंगलकारी प्रसंग सम्पन होने वाला है। सभी भाविकों ने इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में सहभागी होने का आवाहन आयोजको ने किया है।