महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : बनासकांठा विसा ओसवाल संघ संचालित बनासकांठा युवक मंडल द्वारा वाराणसी-अयोध्या की भव्य तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 235 यात्री सम्मिलि
इस यात्रा के मुख्य लाभार्थी चिंतामणी ट्रांसपोर्ट, पुणे के प्रमुख पारसमलजी लुंकड और उनका परिवार था। यह भव्य यात्रा 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई।यात्रा को सफल बनाने में अल्पेश दुगड़, अलकेश लुंकड, राहुल भंसाली और सभी ग्रुप मेंबर्स का विशेष योगदान रहा। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समुदाय के बीच एकता स्थापित करना था।

















