आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

शिव चोरडिया के तबला वादन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • January 7, 2025
Spread the love

पुणे : युवा तबला वादक शिव चोरडिया के तबला वादन को संगीत प्रेमियों ने दिल से सराहा और प्रशंसा की। प्रस्तुति का अवसर था पंडित विजय घाटे द्वारा बालगंधर्व रंगमंदिर में आयोजित ‘तालचक्र युवा संगीत महोत्सव’ का।

5 जनवरी 2024 को तालचक्र युवा संगीत महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र में शिव चोरडिया की एकल तबला प्रस्तुति हुई। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन की स्मृति को नमन कर अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। शिव ने अजराडा घराने की कायदा रचना से शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने पेशकार, रेले, तुकड़े और चक्रदार प्रस्तुत किए। इसमें उस्ताद जाकिर हुसैन की प्रसिद्ध एक तुकड़ी का भी समावेश किया गया था। समापन में ‘मेरे ढोलना’ गीत पर तबला वादन कर उन्होंने श्रोताओं का मन मोह लिया।

संगत में संवादिनी पर सुधीरजी टेकाळे ने साथ दिया। प्रमुख अतिथियों में पूर्व सांसद अॅड. वंदना चव्हाण, सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय की डॉ. विद्या येरवडेकर, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, सुभाष लोढा, प्रवीण मसाले के संचालक राजकुमार चोरडिया, विशाल चोरडिया, आनंद चोरडिया और अन्य परिवार व मित्रगण उपस्थित थे।

संपूर्ण कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर तालचक्र महोत्सव की गरिमा बढ़ाई।