आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

धंधे की बात प्रोग्राम का आयोजन

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में लेडीज विंग और यूथ विंग के साथ जीतो इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (JIIF) का प्रोग्राम धंदे के बात का सफल आयोजन किया गया।

JIIF के वाईस चेयरमैन भरत ओसवाल ने जिफ की कार्यशैली के बारे में विस्तृत रूप में अवगत कराया। इस प्रोग्राम के गेस्ट स्पीकर Fibe India (Early Salary) के CEO अक्षय मल्होत्रा ने व्यापार नैतिकता और बदलते वित्तीय परिदृश्य पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा की, हमारा लक्ष्य एक ऐसी कंपनी बनाना था, जो युवा बिजनेसमैन, सर्विस करने वालों को तुरंत लोन और अग्रिम सैलरी आसानी से क्रेडिट प्रदान करे। दूसरे गेस्ट स्पीकर दीपक जैन ने कहा की टियर 2-3 शहरों में माइक्रोफाइनेंसिंग के प्रभाव और अपने व्यापारिक अनुभव साझा किए।

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक सदस्य शामिल हुए, जिनमें अपेक्स डायरेक्टर राजेशकुमार सांकला, नरेंद्र छाजेड, JITO पुणे के मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल, सह कोषाध्यक्ष रुपेश कोठारी, सुजीत भटेवरा, डायरेक्टर अभिजीत डुंगरवाल, मंगेश कटारिया, आनंद चोरड़िया, लेडीज विंग की अध्यक्ष पूनम ओसवाल, एकता भंसाली, लकीशा मर्लेचा, मोना लोढा, आकाश ओसवाल, प्रणय भंडारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पुणे चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल ने स्वागत वक्तव्य में कहा की, जीफ के माध्यम से हमारे पुणे चैप्टर्स के मेंबर्स को ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी मिले और उसका लाभ उठा सके इसके लिए ये सत्र का आयोजन किया है।

कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष रूप से उपेश मर्लेचा, संजय राठौड, विनोद ठोले, रश्मि कुचेरीया, शीतल गादिया, युथ विंग के अध्यक्ष गौरव बठिया, मुख्य सचिव सुयोग बोरा, अदित्य छाजेड़ ने सराहनीय प्रयास किया।