आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुरंदर एयरपोर्ट से हांडेवाड़ी क्षेत्र को विकास की नई उड़ान

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • January 16, 2025
Spread the love

पुणे : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में निर्देश दिए हैं कि पुरंदर में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया सितंबर तक पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही अन्य आवश्यक योजनाओं और प्रक्रियाओं को भी शीघ्र क्रियान्वित करने के आदेश दिए गए हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि पुरंदर हवाई अड्डे का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पुरंदर हवाई अड्डे से पुणे के दक्षिणी भाग और आसपास के क्षेत्र तेजी से विकसित होंगे। सड़क, बिजली, पानी, भूमि उपयोग, टाउनशिप और अन्य बुनियादी ढांचे में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय क्षेत्रों में निवेश और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा।

हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट और संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन ने विश्वास जताया है कि इस परियोजना से हांडेवाड़ी क्षेत्र को भी व्यापक लाभ होगा। उन्होंने कहा, “जब भी किसी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विकास होता है, तो क्षेत्र स्वाभाविक रूप से उन्नति करता है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और आर्थिक गतिविधियां तेज हो जाती हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पुरंदर हवाई अड्डा यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिए सुविधाजनक होगा, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यवसायी, व्यापारी और उद्यमी इससे लाभान्वित होंगे, जो अंततः क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा।

हांडेवाड़ी क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में गोडाउन और फैक्ट्री निर्माण के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में उभर रहा है। संतोष जैन ने बताया, “हांडेवाड़ी तेजी से विकसित हो रहा है। यहां से पुरंदर एयरपोर्ट तक बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। भविष्य में मेट्रो और रिंग रोड जैसी योजनाएं व्यापार के लिए और अधिक लाभकारी साबित होंगी।”

उन्होंने कहा कि माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए बड़े गोडाउन और प्लॉट की मांग बढ़ रही है, जिसे हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट पूरा करने में सक्षम है।

हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट : व्यापारियों की हर जरूरत का समाधान

शहर में ट्रैफिक और लोडिंग-अनलोडिंग समस्याओं के कारण व्यापारियों को मुश्किलें हो रही हैं। ऐसे में हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट व्यापारियों को बड़ी सीमेंट-कॉन्क्रीट रोड, कंटेनर लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा, दो बड़े अप्रोच रोड, स्ट्रीट लाइट, गेटेड कम्युनिटी और सुरक्षा के साथ फिक्स रेंटल इनकम व रिसेल पर अच्छे लाभ जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। “हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट न केवल व्यापारियों की कनेक्टिविटी की जरूरत को पूरा करता है, बल्कि सुरक्षित और स्वस्थ परिवेश के साथ व्यापारिक विकास के लिए आदर्श मंच भी है।” – संतोष जैन, डायरेक्टर, हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट एवम् संतोष ग्रुप