आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

श्री शिवगंज जैन संघ, पुणे का 11वा सम्मेलन संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • January 15, 2025
Spread the love

पुणे : श्री शिवगंज जैन संघ, पुणे का 11वां वार्षिक सम्मेलन बड़े उत्साह और सामूहिक सहयोग के साथ ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में धूमधाम से निकाली गई सामैया (रैली) गाजे-बाजे और नृत्य के साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंगल गीत से हुई। संघ के मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार एड. एस. के. जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्ष दिवंगत हुए सभी पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विशेष रूप से संघ के संस्थापक चेयरमैन व मुख्य संरक्षक स्व. महिंद्र कोठारी को याद करते हुए उनके अमूल्य योगदान की अनुमोदना की गई। उनके परिवार को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संघ के चेयरमैन ने संघ की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया और भविष्य में समाज सेवा के नए अनुष्ठानों का संकल्प लिया। सम्मेलन में संघ के सदस्य परिवारों के साथ-साथ मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता में चार चांद लग गए।

इस कार्यक्रम में राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही, जिसमें हर वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।
सम्मेलन के अंत में निर्णय लिया गया कि 2026 में अगला सम्मेलन भी सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

श्री शिवगंज जैन संघ, पुणे का नेटवर्क पूरे पुणे जिले में फैला है। वर्तमान में संघ के आजीवन सदस्य परिवारों की संख्या 480 है।