आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

ICAI पुणे WIRC में जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • January 15, 2025
Spread the love

पुणे : हाल ही में पुणे ब्रांच ऑफ वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (WIRC) ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की प्रबंधन समिति के 2025-2029 कार्यकाल के लिए चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 9 उम्मीदवारों का चयन किया गया।

पुणे ब्रांच, जो लगभग 11,000 सीए सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है। जैन समुदाय के दो सदस्य, सीए प्रितेश दिलीप मुनोत और सीए प्रज्ञा गणेशमल बंब, ने अपनी जगह बनाई। ये दोनों सदस्य अगले चार वर्षों तक प्रबंधन समिति में सेवाएं देंगे।

सीए प्रितेश मुनोत और सीए प्रज्ञा बंब ने अपने चुनावी वादों में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे की उन्नति और नई पीढ़ी के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अवसरों के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
इनकी जीत से जैन समुदाय में हर्ष का माहौल है और सीए पेशे के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें जागृत हुई हैं।