आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JITO JOBS द्वारा अप्रैल में होगा नेशनल JOBS फेयर

Spread the love

पुणे : JITO JOBS की ओर से अप्रैल में नेशनल जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पूरे भारत में 10,008 युवाओं को नौकरियां उपलब्ध कराना है। जीतो जॉब्स अॅपेक्स कमेटी की बैठक शनिवार (11 जनवरी) को जीतो के मुंबई स्थित मुख्यालय में हुई, जहाँ युवाओं को अच्छे रोजगार के माध्यम से सक्षम बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जीतो जॉब्स के अॅपेक्स नेशनल सेक्रेटरी संतोष जैन ने बताया कि दिनभर चली इस बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी दो वर्षों के रोडमैप पर चर्चा की। जीतो जॉब्स के अॅपेक्स चेयरमैन विनोदकुमार जैन, निश्चल जैन, अजीत भंडारी समेत पूरे भारत से 60 से अधिक समिति सदस्यों ने भाग लिया।

जीतो जॉब्स की ओर से बताया गया कि पूरे भारत में 10,008 नौकरियां देने का हमारा लक्ष्य है। युवाओं तक इसका अधिकतम लाभ पहुँचाने पर बैठक में गहन विचार-विमर्श किया गया। जीतो जॉब्स द्वारा यह आयोजन युवाओं को अधिकतम लाभ पहुँचाने और उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। गौरतलब है कि देश के लगभग 70 शहरों में जीतो का सराहनीय कार्य चल रहा है। 50,000 से अधिक सदस्य इस संगठन से जुड़े हुए हैं।