आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर ‘सेवन वंडर्स ऑफ द सोसायटी’ का आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Other, People • January 28, 2025
Spread the love

पुणे : राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव मिलन यूथ ग्रुप पुणे ने महावीर प्रतिष्ठान, सेलिसबरी पार्क, पुणे में “सेवन वंडर्स ऑफ द सोसायटी” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल समाज के सात असामान्य और सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई, ताकि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोग भी आगे बढ़ सकें।

मानव मिलन यूथ ग्रुप पुणे ने राजेंद्र नाहर (उमेद परिवार, पुणे), सुनील चोरड़िया (हैंडीकैप सेंटर, पुणे), सुनील लूणावत (जयति जैनम साधना तीर्थ, भिवरी), रेखा सुराणा (राजशांति आशियाना, इंदौर), गीता जैन (वात्सल्यपुरम, सूरत), डॉ सुभजीत मुखर्जी (सुभजीत मुखर्जी फाउंडेशन, मुंबई) और सूरज भगत (सर सेनापती हंबीरराव मोहिते गोशाळा, वडकी, पुणे)

जैसे सात सेवाभावी लोगों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान प्रकाश धोखा, कन्हैयालाल बलदोटा, आशा बलदोटा, राजश्री पारख, सुषमा नवलखा, साधना ललवाणी और संस्थान की अध्यक्षा परेशा दूधेडिया द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रूपल चोरड़िया और ऐश्वर्या मुथा ने सराहनीय ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत राइशा द्वारा नवकार मंत्र पर आधारित नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद मोनाली सुराणा के नेतृत्व में हेतल शाह, रूपल शाह, हिना पटेल, रश्मि संचेती, अर्चना गुंदेचा और निराली धोका ने संस्थान की प्रार्थना प्रस्तुत की।

कल्पना छाजेड़ ने अपने मधुर गीत से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ निशा सुराणा, स्वीना मुनोत, प्रियंका गदिया और अन्य सदस्यों ने सम्मानित व्यक्तियों का परिचय दिया। खुशबू गुगले ने सहायक कार्यों में योगदान दिया, और नियति ने बच्चों के नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर स्नेहल नवलखा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्थान के सभी सदस्यों ने उत्कृष्ट तैयारी और आयोजन में योगदान दिया। मानव मिलन यूथ ग्रुप पुणे समाज में सकारात्मक बदलाव और सेवाभाव को प्रेरित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।