आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

विश्व नवकार दिवस 2025 : पुणे में भव्य आयोजन

Spread the love

पुणे : आगामी 9 अप्रैल 2025 को आयोजित विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में पुणे में विशेष आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस भव्य कार्यक्रम में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है। इस विशेष उपक्रम के तहत पुणे के साथ-साथ विश्वभर के प्रमुख शहरों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा।

यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा अपेक्स के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पुणे में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीतो पुणे चैंप्टर की ओर से अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल इनके मार्गदर्शन में जोरों शोरों से प्रचार प्रसार शुरू किया गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पुणे के विभिन्न जैन समाज संगठन, युवा संगठन और महिला मंडल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुणे में विभिन्न स्थानों पर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सकें।