सादड़ी में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई
आकाश गंगा कॉलोनी में हुआ आयोजन : आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
महाराष्ट्र जैन वार्ता
सादड़ी : सादड़ी शहर की आकाश गंगा कॉलोनी में सोमवार रात को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समाजजनों ने समाज और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके जीवन से मिली प्रेरणा को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
