शिक्षक दिवस पर आकुर्डी में पुरस्कार वितरण समारोह
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस (मुंबई–पुणे पंचम झोन व राष्ट्रीय महिला शाखा) की ओर से महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं और कार्यक्षम प्राचार्यों का भव्य सत्कार तथा पुरस्कार वितरण समारोह ग.दि. माडगूळकर सभागृह, आकुर्डी में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुरेश गोसावी ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में सर्व जीव मंगल प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. कल्याण गंगवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर अविनाश चोरडिया, पारस मोदी, डॉ. अशोक पगारिया, मनोहरलाल लोढ़ा, नितीन चोपड़ा, रुचिरा सुराणा, पुष्पा गोखरु, रिचा जैन, सागर साखला, लता पगारिया व लता चोरडिया आदि उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में प्रकाश गादिया, दिलीप सोनिगरा और शोभा बंब आदि मान्यवरों का गौरव हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. कल्याण गंगवाल ने शाकाहार का महत्व बताया। कुलगुरु डॉ. सुरेश गोसावी ने विश्वविद्यालय, संस्था और प्राचार्य के बीच समन्वय से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को गति मिलती है, ऐसा कहते हुए सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को महाराष्ट्र में नामांकन में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संस्थाओं व प्राचार्यों को शुभकामनाएँ दीं।
इस समारोह में श्री जैन विद्या प्रसारक मंडल चिंचवड़, श्री नेमिनाथ जैन ब्रह्माचार्याश्रम चांदवड, अमोलक जैन विद्या प्रसारक मंडल कडा, महावीर प्रतिष्ठान पुणे, आनंदतीर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट पुणे, सूर्यदत्ता एज्युकेशन फाउंडेशन पुणे, श्री जैन ओसवाल बोर्डिंग नाशिक और अशोका एज्युकेशन फाउंडेशन नाशिक इन मान्यवर संस्थाओं को विविध पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
राज्य के अनेक महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्राध्यापकों में गरवारे कॉलेज पुणे के डॉ. किशोर देसर्डा, प्रितम प्रकाश कॉलेज भोसरी के डॉ. सदाशिव कांबळे, टिकाराम जगन्नाथ कॉलेज खडकी के डॉ. संजय चाकणे, सरहद्द कॉलेज पुणे की डॉ. संगीता शिंदे, भारतीय जैन संगठन ज्यु. कॉलेज वाघोली के प्रा. संतोष भंडारी, श्री फतेचंद जैन ज्यु. कॉलेज चिंचवड़ की प्रा. सुनीता नवले, स्वाध्याय संघ प्रचार प्रसारक प्रमुख बडनेरा के मा. निर्मलजी छाजेड, प्रतिभा कॉलेज चिंचवड़ के डॉ. सचिन बोरगावे, संचेती ज्यु. कॉलेज थेरगाव की प्रा. सुरेखा बिरादार, अरिहंत कॉलेज पुणे की प्रा. डॉ. कांचन शिंदे, पुष्पादेवी दुगड ज्यु. कॉलेज पुणे की प्रा. वर्षा पिल्ले, श्रीमती गेंदीबाई ताराचंद चोपड़ा ज्यु. कॉलेज चिंचवड़ के प्रा. विक्रम काले, कमिन्स विमेन्स आर्किटेक्चर कॉलेज पुणे के डॉ. अनुराग कश्यप, अर्हम कॉलेज पुणे के डॉ. मेहबुबसाहब नगरवाड़ी, पी.सी.एम.सी. ज्यु. कॉलेज पिंपरी के प्रा. श्रीकांत चौगुले, कैंप एज्यु. सोसायटी कॉलेज निगड़ी के डॉ. प्रकाश पाटील, आर. के. एल. गैलेक्सी इंटरनॅशनल आळंदी के प्रा. मिलल शहा, के. जी. एज्युकेशनल कॉलेज पुणे के डॉ. अजय फुलम्बरकर, ज्ञानेश्वर ज्यु. कॉलेज आळंदी के प्रा. सूर्यकांत मुंगसे, नॉव्हेल इंटरनॅशनल कॉलेज निगड़ी की प्रा. मृदुला गायकवाड, वर्धमान एज्युकेशन रिसर्च सेंटर पुणे के प्रा. महेश देसाई और राजश्री शाहू इंजीनियरिंग कॉलेज वाकड के डॉ. संतोष भोसले इन सभी को कार्यक्षम प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मान्यवरों का स्वागत पंचम ज़ोन के अध्यक्ष नितीन बेदमुथा ने किया। प्रास्ताविक राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा प्रा. सुरेखा कटारिया ने किया तथा अतिथियों का परिचय पुणे जिला अध्यक्ष प्रकाश कटारिया ने कराया। सूत्रसंचालन डॉ. श्वेता राठोड़ कटारिया ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन नितीन बेदमुथा, प्रा. सुरेखा कटारिया, प्रांतीय महिला अध्यक्ष कल्पना कर्णावट, प्रांतीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र पारख, प्रा. प्रकाश कटारिया, डॉ. श्वेता राठोड़ कटारिया, शलाका कटारिया और अॅड. शलाका कोठारी ने किया। राष्ट्रीय व पंचम ज़ोन के अनेक पदाधिकारी इस भव्य समारोह में उपस्थित थे।