नरेंद्र मोदी इनके 75 वे जन्मदिनपर जीतो पुणे का उपक्रम
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर जीतो अॅपेक्स और जीतो पुणे चैप्टर ने बुधवार, 17 सितंबर को पुणे के भिमाले उद्यान, सैलिसबरी पार्क में “जीतो ग्रीन मिशन” वृक्षारोपण समारोह भव्य रूप से संपन्न किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” और “पर्यावरण की रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी” जैसे प्रभावी संदेशों के साथ हुए इस आयोजन में जैन समाज के प्रतिनिधियों, जीतो सदस्यों और पुणे के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल के पास स्थित भवन परिसर को हरियाली और सजावट से विशेष रूप से संवारकर “ग्रीन मिशन” की थीम को उभारा गया।
इस अवसर पर प. पु. नयरक्षितजी म. सा. इन्होने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस समय जीतो अॅपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड और मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप विनायकीया, श्रीनाथ भीमाले, प्रकाश धोका, बालासाहेब ओसवाल, प्रवीण चोरबेले, सुजीत भटेवरा, उपेश मर्लेचा, मंगेश कटारिया, अभिजीत डुंगरवाल, जयेश संचेती, चेतन जैन, हेमंत रायसोनी, गौरव बांठिया, सुयोग बोरा, आकाश ओसवाल, ऋषभ दुगड़, प्रियंका परमार, ख़ुशाली चोरड़िया, लकीशा मर्लेचा, पूनम ओसवाल, एकता भंसाली इनके साथ जीतो के कई पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के बाद अतिथियों ने परिसर में नए पौधे रोपे और पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित नवकार मंत्र महोत्सव में जैन समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए 9 संकल्प लेने का आह्वान किया था, जिनमें पर्यावरण संरक्षण प्रमुख संकल्प है।
उसी प्रेरणा से जीतो अॅपेक्स ने देशभर में 9 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य तय किया है। पुणे चैप्टर का यह आयोजन उसी राष्ट्रव्यापी मिशन का हिस्सा है और यह अभियान महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
जीतो पुणे का यह हरित अभियान न केवल प्रधानमंत्री को एक विशेष उपहार है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महात्मा गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान पुणे सहित देशभर में 9 लाख से अधिक पौधों को रोपित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ भारत का मजबूत आधार तैयार करेगा।
“प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में 9 लाख वृक्षारोपण का संकल्प हमारी ओर से एक अनोखी और अर्थपूर्ण भेंट है। जीतो पुणे चैप्टर का यह कार्यक्रम उसी का प्रतीक है और हमें गर्व है कि समाज के इतने सदस्य इसमें शामिल हुए।” – विजय भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो अॅपेक्स
“यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का उपहार है। समाज के युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस संकल्प को साकार कर रहे हैं।” – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर हम 9 लाख वृक्षारोपण के JITO के राष्ट्रीय संकल्प में सहभागी बन रहे हैं। यह केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस अभियान को सफल बनाएं। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
“हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें हरा-भरा पेड़ बनाना है। प्रत्येक सदस्य को इस जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लेना होगा।” – सुजीत भटेवरा, डायरेक्टर इंचार्ज, जीतो एन्वायरन्मेंट
जीतो ग्रीन मिशन केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, यह समाज में दीर्घकालिक पर्यावरण चेतना जगाने का प्रयास है। हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भारत का प्रतीक बनेगा।” – आनंद चोरडिया, चेयरमैन, जीतो एन्वायरन्मेंट
पर्यावरण संरक्षण में समाज की सहभागिता सबसे अहम है। जीतो ग्रीन मिशन जैसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करेंगे। यह अभियान हम सभी के लिए प्रेरक है।” – जयेश संचेती, अपेक्स स्पॉन्सर, जीतो एन्वायरन्मेंट विंग
