जैन समाज के 90-दिवसीय व्यापारिक महोत्सव की तैयारियाँ तेज
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो एपेक्स और महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में जे पॉइंट उत्सव 2025 – द शॉपिंग फेस्टिवल का विशेष लोगो और ब्राउज़र का भव्य विमोचन हुआ। इस पहल को जैन समुदाय के व्यापार जगत के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए पदाधिकारियों ने सराहना की।
मुख्य आयोजन आने वाले दिनों में होगा और लगातार 90 दिनों तक चलेगा। इस दौरान जैन उद्यमी अपने व्यवसाय को प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कर उत्पाद बेच सकेंगे, जबकि खरीदारी हर कोई कर सकेगा।
उद्देश्य है-जैन व्यापार को देश-विदेश तक पहुँचाना और ग्राहकों को बेहतरीन दाम व थोक ऑफर उपलब्ध कराना। आयोजकों ने समाजजन से अपील की कि महोत्सव शुरू होते ही रजिस्टर करें और आकर्षक डील्स का लाभ उठाएँ।
विमोचन के अवसर पर जीतो एपेक्स से ललित डांगी (महासचिव), डी. के. जैन (संयुक्त कोषाध्यक्ष) और संपत चपलोत (कोषाध्यक्ष) उपस्थित थे। महिला विंग से रंजना मेहता (जोन कन्वीनर, मुंबई) और अनीता पिरगल (नेशनल कन्वीनर, जे पॉइंट) शामिल हुईं। यूथ विंग से योगेश जैन (कन्वीनर, जे.वाई.डब्ल्यू. मुंबई जोन) और रोहित बाफना (सह-कन्वीनर) मौजूद रहे।
मुंबई जोन से प्रमोद मेहता (कोषाध्यक्ष), प्रीति गांधी (सचिव, मुंबई–गोवालिया टैंक) और रोहित जोगानी (कन्वीनर, जे पॉइंट मुंबई जोन) भी शामिल हुए। जे पॉइंट नेतृत्व में जयंती मेहता (डायरेक्टर-इन-चार्ज), नितिनकुमार जैन (चेयरमैन), दिव्या मोमया (वाइस चेयरपर्सन), योगेश बाफना (मुख्य सचिव), अमित मेहता (कोषाध्यक्ष), अमित शाह, अंकित जैन (सचिव) और श्रेयांश बर्मेचा (नेशनल बल्क डील कन्वीनर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

















